पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बच्चों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल

बच्चों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्ट स्कूल में कृमि मुक्ति कार्यक्रम शुरू हुआ। सीएमएचओ डॉॅ. वंदना खरे व आेआईसी रितु घोष ने बच्चों को मनोरंजन के साथ जानकारी देने के लिए जादू के खेल के माध्यम से कृमि के संबंध में जानकारी दी। 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों व युवाओं को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई। इस दौरान जिले के सभी शासकीय विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा दी। बुधवार को दवा लेने से वंचित बच्चों व युवाओं को 15 फरवरी तक दवा खिलाई जाएगी।

कृमि मुक्ति दिवस पर उत्कृष्ट प्राचार्य प्रदीप कुरील ने खुद गोली खाकर बच्चों को विश्वास दिलाया कि इसे खाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉ. आरएन राजलवार, डॉ. प्रमोद खरे, डॉ. जीआर गौड़, वर्षा कुरिल आदि उपस्थित थे।

किया अस्पताल का निरीक्षण- ओआईसी घोष ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कमियां सुधारने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने डायलिसिस सेंटर में तीन मशीनें और लगाए जाने की मांग की। वहीं कल्चर लैब डेवलप करने को लेकर लैब में जगह कम होने की बात कही और प्रबंधन से जगह की व्यवस्था करने का कहा। इसके बाद रोशनी क्लीनिक मेटरनिटी व अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। फिर वे जिले के निरीक्षण पर रवाना हो गईं।

कमेड़ | आंगनवाड़ी केंद्र पर सरपंच राधेश्याम निनामा ने बच्चों को गोली खिलाकर शुभारंभ किया। श्यामलाल शर्मा, श्यामलाल परमार, सोहनलाल परमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबीता परमार, ममता योगी, सहायिका शांतिबाई परमार, ललिता डामर मौजूद थे।

दंतोड़िया | दंतोड़िया व सूरजापुर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई गई। आशा सहयोगी सीमा गिरी,रूपेश सोलंकी, शिक्षक सपना गोयल, चंदा रायकवर, साधना पाठक, सीमा सेन आदि मौजूद थे।

उत्कृष्ट विद्यालय में कृमि मुक्ति दिवस के उदघाटन के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। इनसेट- संबोधित करतीं ओआईसी रितु घोष।

कुपोषण से बचाव की जानकारी दी
पिपलौदा | कृमि मुक्ति दिवस पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय में स्थित आंगनवाड़ी में बच्चों को दवा दी गई। परियोजना अधिकारी ने बताया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 52 ग्राम पंचायत की समस्त आंगनवाडिय़ों में बच्चों को नि:शुल्क दवा दी। अधिकारियों ने माता-पिता को कुपोषण से बचाव की जानकारी भी दी।

कृमि दिवस मनाया
खबरें और भी हैं...