पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रेलवे ने पोल लगाकर रोका रास्ता, ऑटो चालक, यात्री व स्कूली बच्चे परेशान

रेलवे ने पोल लगाकर रोका रास्ता, ऑटो चालक, यात्री व स्कूली बच्चे परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑटो परिषद ने डीआरएम को पत्र देकर रास्ता खोलने की मांग की

भास्कर संवाददाता | रतलाम

अलकापुरी, जवाहरनगर, कस्तूरबा नगर, गांधीनगर सहित एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों को प्लेटफॉर्म 7 से सीधे जोड़ने वाले रेलवे कॉलोनी के रोड नंबर 14 को रेलवे ने पोल लगाकर बंद कर दिया।

यात्री स्टेशन जाने और ऑटो चालक बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए सालों से इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। रास्ता बंद होने से ईंधन व समय के साथ यात्रियों को शुल्क भी ज्यादा देना पड़ रहा है। तमाम परेशानियों को देखते हुए ऑटो परिषद ने डीआरएम मनोज शर्मा को पत्र देकर रास्ता वापस खोलने की मांग की है। परिषद ने समस्या वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री गोविंदलाल शर्मा को भी बताई है। शर्मा ने नागरिक सुविधा से जुड़े मामले को रेलवे की पीएनएम की बैठक में उठाने का आश्वासन दिया। परिषद के अकील खान ने बताया हाल ही में हुए डामरीकरण के बाद रेलवे ने गांधीनगर तरफ वाले अंतिम छोर पर पहले से तीन पोल लगे हैं। इसके अलावा दो पोल और गाड़ दिए। इससे अब सिर्फ दो पहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं। ऑटो को घूमकर जाना पड़ रहा है। पीआरओ जेके जयंत ने बताया समस्या पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

रेलवे द्वारा रास्ते पर पोल लगा देने से केवल बाइक चालक ही निकल पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...