पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • महापुरुषों से सीख लें और उन्हें जीवन में अपनाएं

महापुरुषों से सीख लें और उन्हें जीवन में अपनाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | कषाय की स्थिति बड़ी घातक होती है। संत और पूर्वजों ने कठिन परिस्थितियों में विहार कर कैसे धर्म से लोगों को जोड़ा होगा। इसकी कल्पना करना कठिन है। महापुरुषों ने अपने जीवन को मर्यादाओं से जोड़ कर सभी को धर्म से जोड़ने का कार्य किया। अपने जीवन के कल्याण के लिए उनके जीवन से सदैव सीख लेना चाहिए।

यह बात नौलाईपुरा स्थित श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल स्थानक पर आयोजित धर्मसभा में प्रवर्तक प्रकाशमुनि ने कही। श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुनील गांधी, उपाध्यक्ष राजेश बोरदिया ने बताया गुरुदेव मालव केसरी सौभाग्यमलजी की119 वीं जन्म जयंती जप और तप के साथ मनाई जाएगी। सागोद रोड स्थित सौभाग्य जैन साधना एवं जन्म ·कल्याण परिसर में भी जन्म जयंती के तहत पांच दिवसीय आयोजन चल रहा है।

सागोद रोड स्थित सौभाग्य जैन साधना एवं जन्म कल्याण परिसर में उपस्थित श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...