पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • श्रीपूर्णानंद सागर जयपुर में आचार्य पद से सुशोभित होंगे

श्रीपूर्णानंद सागर जयपुर में आचार्य पद से सुशोभित होंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | गणिवर्य श्रीपूर्णानंदसागर को जयपुर में पंच परमेष्ठी के तृतीय पद आचार्य पद से सुशोभित किया जाएगा। वहीं बाड़मेर निवासी मुमुक्षु पवन छाजेड़ की भगवती दीक्षा होगी। ए. के. ग्रुप के अंकित कुमार कटारिया ने बताया त्रिदिवसीय महोत्सव 11 फरवरी से शुरू होगा। प्रथम दिन डोरा बंधन, केसर छांटना एवं रात को भक्ति संध्या होगी। 12 फरवरी को मुमुक्षु पवन भाई का वर्षीदान वरघोड़ा एवं रथयात्रा निकलेगी। 13 को शुभ मुहूर्त में मुमुक्षु पवन भाई छाजेड़ को भगवती दीक्षा अंगीकार कराई जाएगी। गणिवर्य पूर्णानंद सागर का पंच प्रस्थान अधिष्ठित पंच तीर्थ प्रभावक सूरि पद (आचार्य पदारोहण) विधान प्रारंभ होगा। खरतरगच्छाचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी अादि ठाणा, प्रवृतिनी श्री कीर्ति प्रभा आदि ठाणा एवं परम पूज्या आर्या मनोहरश्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में समारोह होगा। रतलाम से भी कई समाजजन शामिल होंगे।

पूर्णानंद सागर

खबरें और भी हैं...