युवा उद्योगपति दिल्ली में सम्मानित
रतलाम | मेक इन इंडिया के तहत दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शहर के युवा उद्योगपति वरुण पोरवाल का सम्मान हुआ. उन्हें इंस्पायरिंग यूथ इंटरप्रोन्योर ऑफ द स्टेट से सम्मानित किया। कार्यक्रम एसएनई एवं लीडर्स स्पीक ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रखा था। वरुण पोरवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज रतलाम से संबंध रखते हैं।