पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • साइड देने की बात पर पीटा ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल

साइड देने की बात पर पीटा ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइड देने की बात पर बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे प्रतापनगर ओवरब्रिज पर विवाद होने के बाद आरोपी युवकों ने ट्रैक्टर चालक को पीट दिया। सिर में चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्टेशन रोड पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार न्यू काजीपुरा निवासी 25 वर्षीय तौफिक पिता ताहेर खान बुधवार दोपहर ट्रैक्टर से पानी का टैंकर लेकर होमगार्ड कॉलोनी के पास उसके खेत तरफ जा रहा था। प्रताप नगर ब्रिज के पास साइड देने की बात पर उसका बाइक चालक नगरा निवासी कुंदन से विवाद हो गया। कुंदन ने मोबाइल कर दोस्तों को बुलाया। बाइक से आए नगरा निवासी आदित्य, वासुदेव तथा हरीश ने तौफीक से मारपीट की।

खबरें और भी हैं...