सौभाग्य तीर्थ के द्वार का उदघाटन 14 को
रतलाम | सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उदघाटन समारोह 14 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा। सुरेंद्र गादिया, हंसमुख भाई शाह, रमणलाल बोहरा, अरविंद मेहता ने बताया समारोह महेंद्र मुनि, गुरुदेव प्रकाश मुनि, राजेश मुनि, सेवाभावी राजेंद्रमुनि एवं दर्शनमुनि के सान्निध्य में होगा।