गर्भवती पत्नी को पीटा, प्रताड़ना का केस
परिवार चलाने के लिए कमाकर लाने का कहने पर वरदान नगर में बुधवार दोपहर आरोपी पति ने गर्भवती प|ी को पीट दिया। प|ी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार वरदान नगर निवासी कल्पना पाठक ने 10 दिसंबर 2009 को जितेंद्र पिता नरेंद्र वर्मा से आर्य समाज में शादी की थी। उसका पांच साल का बेटा युवल है। परिवार चलाने के लिए कमाने का कहने पर जितेंद्र ने मंगलवार को मारपीट की। बुधवार सुबह कल्पना ने पति के खिलाफ आईए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।