पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अतिक्रमणकारियों को मिला दो दिन का समय

अतिक्रमणकारियों को मिला दो दिन का समय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महू-नीमच रोड स्थित डोसीगांव के सरकारी स्कूल प्रांगण के अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रामकों को 2 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया। बुधवार दोपहर 15 से ज्यादा लोग तहसीलदार रश्मि श्रीवास्तव से मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंचे और आग्रह किया कि अतिक्रमण हटाने के लिए 2 दिन का समय और चाहिए। तहसीलदार ने इन्हें 12 फरवरी की सुबह 11 बजे तक का समय दिया है। स्कूल परिसर में चिह्नित किए 33 अतिक्रमण में से अधिकांश को लोगों ने खुद ही हटाना शुरू कर दिया है। बुधवार दोपहर को कुछ अतिक्रमणकारी तहसीलदार के पास पहुंचे और अतिरिक्त समय की मांग की। तहसीलदार ने बुधवार दोपहर ही नगर निगम आयुक्त और सीएसपी शहर के नाम पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में 12 फरवरी की सुबह 11 बजे नगर निगम अमले और पुलिसकर्मियों की मांग की गई। पटवारी रमेश बैरागी के अनुसार शुक्रवार सुबह तक यदि अतिक्रमणकारी खुद अपना अतिक्रमण नहीं हटा पाते हैं तो नगर निगम दस्ते के सहयोग से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए जाएंगे।

मामला डोसीगांव का
खुद ही अतिक्रमण हटाते रहवासी।

खबरें और भी हैं...