पाइप के लिए खोदी सड़क, 20 दिन से है उखड़ी हुई
सैलाना | रतलाम बायपास पर सिंचाई के लिए पाइप डालने की खातिर जेसीबी से 5 फीट का गड्ढा खोदा गया था। यह 20 दिन बाद भी भरा नहीं गया। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण नीतेश राठौड़ ने बताया वे रोज इस मार्ग से गुजरते हैं। कई बार गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित हो जाती है। अग्रोहा कंपनी के रूपकुमार मित्तल ने बताया पाइप डालने के लिए सड़क खोदी थी। हमारा डामर प्लांट यहां नहीं है। दो दिन में गड्ढा भरवा देंगे।
बायपास पर गड्ढे से गुजरते चालक।