विद्यार्थियों ने दीं मन मोहक प्रस्तुतियां
रतलाम | श्री सज्जन ब्राह्मण छात्रालय न्यास द्वारा संचालित श्री महर्षि वेद व्यास हाई स्कूल न्यू रोड ब्राह्मण बोर्डिंग पर बुधवार को सांस्कृतिक सम्मेलन एवं वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विद्यार्थियों ने मन मोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. अवध नारायण पालीवाल, सचिव मांगीलाल व्यास, डॉ. सूर्यकांत शर्मा, सूर्यनारायण उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र शर्मा, प्राचार्य एन.के. पंचोली, सत्यनारायण पालीवाल, हरीश ओझा ने छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत किया। मंजू उपाध्याय, राधा माहेश्वरी, आशा पंड्या, कुसुम गंगवाल, रेखा उपाध्याय, दारा माजरा, सीमा चौहान, नम्रता जोशी आदि उपस्थित थे।