आंगनवाड़ी केंद्र पर मनाया पोषण दिवस
रतलाम | करमदी के आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण दिवस मंगलवार को मनाया गया। इसमें 8 कुपोषित बच्चों को कपड़े व फल बांटे गए। आयोजन मप्र जनअभियान परिषद रतलाम ब्लॉक की ग्राम विकास समिति करमदी द्वारा किया गया। ब्लाक समन्वयक नम्रता तिवारी ने महिलाओं से बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र भेजकर कुपोषण मुक्त भारत के निर्माण में सहायक बनने का अनुरोध किया। जनपद सदस्य बाबूलाल गोधा, रेखा गोधिया, एमपीडब्लू जगदीश शनम, एएनएम रतन देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला शर्मा, आशा कार्यकर्ता अन्नपूर्णा सोलंकी, सहायिका बसंती बाई व रेखा उपस्थित थीं।