सामान्य ज्ञान में वेदिका व मनु प्रथम
रतलाम | पश्चिम रेलवे मंडल रतलाम ने रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें सीनियर के लिए कक्षा 9-12 व जूनियर के लिए कक्षा 6-8 के दो वर्ग बनाए। इसमें बच्चों को 50 प्रश्नों का एक पर्चा दिया जिसमें हर प्रश्न के नीचे तीन विकल्प थे। प्रतियोगिता में रेलवे, राजनीति, खेल जगत, समाज, शासन-प्रशासन व संचार के रोचक प्रश्नों का संग्रह किया। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर वेदिका कृतिभूषण मिश्रा, दूसरे पर अमन चंद्रशेखर प्रसाद व तीसरे पर ज्ञानदीप पवनकुमार मिश्रा रहे। जूनियर वर्ग से पहला स्थान मनु सुनीलकुमार सारस्वत, दूसरा आदर्श शैलेंद्रकुमार, तीसरा वैभव के.बी. मिश्रा ने प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग से प्रथम वेदिका
जूनियर वर्ग से प्रथम मनु