पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • गोमदड़े की पुलिया से गिरने पर एक की मौत

गोमदड़े की पुलिया से गिरने पर एक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमदड़े की पुलिया से गिरने से बुधवार शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। जीआरपी ने मर्ग दर्ज किया।

बुधवार शाम 5. 30 बजे तीन व्यक्ति शराब के नशे में पटरी के किनारे ‘ए’ कैबिन तरफ जा रहे थे। पीछे से मालगाड़ी आने पर एक व्यक्ति ने हाथ हिलाकर आगे जा रहे दोनों व्यक्तियों को साइड में होने का इशारा किया। इशारा करते वक्त वह डगमगाया और पुलिया से गिर गया। दोनों साथी पटरी नीचे पहुंचे व नाले से बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में उसे मृत देख दोनों पटरी के रास्ते ‘ए’ कैबिन की तरफ भाग गए। घटना देख रहे राजस्व कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने डायल 100 को सूचना दी। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल व स्टेशन रोड थाने से पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। घटनास्थल जीआरपी थाना क्षेत्र का होने के कारण प्रकरण जीआरपी को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...