‘महोत्सव में श्री वनवाणी पूजन’
श्री शांतिनाथ जिनालय की 201वीं वर्षगांठ के मौके पर श्री नव्वाणु प्रकारी पूजन हुई। साध्वीश्री गुणाज्ञाश्रीजी, साध्वीश्री दिव्यपूर्णाश्रीजी एवं दिव्यप्रज्ञाश्रीजी की निश्रा में श्री मरुदेवा महिला मंडल द्वारा श्री नव्वाणु प्रकारी पूजन कनकमल चंद्रकांता ओस्तवाल की ओर से हुई। 11 फरवरी को श्री पूनमचंद ज्ञानमल सुराना के आत्मश्रेयार्थ सुराना परिवार द्वारा श्री नवग्रह दषदिकपाल पाटला पूजन होगी। शुभ मुहूर्त में कुंभ एवं दीपक स्थापना होगी। इसके पश्चात मोहनलाल कांसवा, प्रवीण बरबोटा द्वारा विधिपूर्वक पूजन होगी। यह कुंभ एवं दीपक स्थापना 14 फरवरी को श्री शांतिस्नात्र पूजन तक होगी, जिसका लाभ भी सुराना परिवार ने लिया हैै। महोत्सव प्रवक्ता पारसमल खेड़ावाला ने बताया 12 फरवरी को शीलादेवी शांतिलाल के आत्मश्रेयार्थ रोशनबाई सुजानमल पावेचा परिवार की ओर से श्री खरतरगच्छ महिला मंडल द्वारा श्री नवपद पूजन व 13 फरवरी को रमीलाबेन प्रवीणकुमार बरबेटा द्वारा रोशनबाई झमकलाल के आत्मश्रेयार्थ सत्तरभेदी पूजन धर्मोत्तेजक महिला मंडल करवाएगा।