भैंस की रस्सी कमर में बांधी, बालक घायल
रतलाम | बड़ावदा में भैंस चराकर घर लौट रहा 12 वर्षीय बालक भैंस के दौड़ने पर गिरने के कारण घायल हो गया। परिजन ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बड़ावदा निवासी विजय पिता गिरधारी गुजरवाड़िया मंगलवार शाम 6.30 बजे जंगल से भैंस चराकर लौट रहा था। नादानी में उसने भैंस की रस्सी अपनी कमर में बांध ली। लौटते समय भैंस दौड़ने लगी। विजय गिर गया और उसके साथ रगड़ता हुआ काफी दूर तक चला गया।