पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 280 गांवों में मना साधिकार दिवस आठ हजार से ज्यादा आवेदन आए

280 गांवों में मना साधिकार दिवस आठ हजार से ज्यादा आवेदन आए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रशासन की पहल पर शुरू किए साधिकार अभियान के दूसरे चरण के तहत बुधवार को जिले के 280 गांवों में साधिकार दिवस मनाया गया। इन गांवों में ग्राम सभा आयोजित कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही पात्र लोगों से योजनाओं के फॉर्म भरवाए गए। अगले तीन दिन इन गांवों में आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा।

कलेक्टर बी. चंद्रशेखर के अनुसार जिले के 1056 गांवों में साधिकार अभियान के तहत लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 6 अलग-अलग दिनों को साधिकार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। पहले दिन 280 गांवों में साधिकार अभियान के तहत ग्राम सभाएं की गईं। अगले 3 दिन ग्राम सभाओं में आए आवेदनों का डोर टू डोर परीक्षण किया जाएगा। इसके तत्काल बाद पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पत्र दे दिया जाएगा। अगला साधिकार दिवस करीब 250 गांवों में 17 फरवरी को मनाया जाएगा। पहले दिन में 280 गांवों में 8 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं।

िबरमावल में साधिकार अभियान में शामिल हुए विधायक मथुरालाल डामर।

ग्रामीणों को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी
बिरमावल। पंचायत भवन में बुधवार को साधिकार अभियान के तहत अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पेंशन योजना, परिवार सहायता बीमा, जन्म-मृत्यु पंजीयन, बीपीएल कार्ड, इंदिरा आवास व अन्य योजनाओं के फॉर्म जमा किए। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिपं अध्यक्ष परमेश मईड़ा, तहसीलदार अजय हिंगे, प्रेक्षक एस. के.असेकर, नोडल अधिकारी कमलजीत बोध, पटवारी रजनी भिडवाल, सरपंच कन्हैयालाल मालवीय, उपसरपंच सुनील पाटीदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे। विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने तहसीलदार के साथ शाउमावि से पंचायत भवन तक बन रही सड़क भी देखी।

दंतोड़िया | साधिकार अभियान में बुधवार को पंचायत भवन में नोडल अधिकारी मोहनलाल वाघेला ने हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी। हितग्राहियों ने आवेदन पत्र दिए । ग्रामीणों को बीपीएल कूपन, भवन निर्माण, बीमा योजना, भूखंड पट्टा, लाड़ली लक्ष्मी योजना, नामांतरण व अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान सचिव, पटवारी व दल के सदस्य मौजूद थे।

प्रीतमनगर। साधिकार अभियान के दूसरे चरण में पहले दिन संनिर्माण के लिए 45, फोती नामांतरण के लिए 30, बीपीएल राशन कार्ड के 105, विधवा पेंशन के लिए 1, मुख्यमंत्री आवास के लिए 13 आवेदन आए। नोडल अधिकारी के. एल. पाचोरकर ने बताया दल ग्रामीणों से आवेदन लेकर जांच करेगा। पहले दिन 194 आवेदन आए। सरपंच रामसिंह मुनिया, पर्यवेक्षक मनीष चौहान, पंचायत सचिव राजेश पाटीदार, एचएम एस.आर. सूर्यवंशी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...