पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईंनाथ नगर में युवक ने फांसी लगाई

साईंनाथ नगर में युवक ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापनगर के पास साईंनाथ नगर में शनिवार को एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। युवक का नाम नीतेश पिता बद्रीलाल चावला (25) है। उसके पिता बिजली कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और मां छायन मिडिल स्कूल में शिक्षक।

बद्रीलाल ने बताया तीन महीने से नीतेश उदास रहता था। शनिवार सुबह नीतेश की मां कलावती स्कूल गई थी। वे भी सुबह 11 बजे बाजार चले गए। छोटा बेटा ओसिल स्कूल में था। शाम को ओसिल स्कूल से लौटा तब तक वे भी बाजार से गए। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो पेचकस से नकूचा हटाकर दरवाजा खोला। ड्राइंग रूम में पंखे से बंधे साड़ी के फंदे पर नीतेश लटका था। स्टेशन रोड पुलिस को सूचना दी।

जांच अधिकारी एएसआई नागूलाल बसेर ने बताया शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रविवार सुबह पीएम होगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन महीने पहले नीतेश का प|ी आशा से तलाक हुआ था। इसके बाद से वह उदास रहता था।

नीतेश चावला