रतलाम। सहकारिता चुनाव के लिए शनिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। सुबह 11 बजे से ही बैंक के आसपास भाजपा नेता एकत्र होने लगे थे। दोपहर तक भाजपा बागियों को मनाने में सफल हो गई। इससे दूसरे दिन भी पार्टी के 6 और डायरेक्टर निर्विरोध हो गए। 6 डायरेक्टर शुक्रवार को ही निर्विरोध हो गए थे। इस तरह 15 सदस्यों वाले बोर्ड में 12 प्रत्याशी निर्विरोध लाकर भाजपा ने दूसरी बार सहकारी बैंक पर कब्जा जमा लिया है। इस जीत की खुशी का इजहार भाजपा ने दोपहर में रैली निकालकर किया।
2007में 6 निर्विरोध थे
भाजपाकी यह जीत 2007 से भी बड़ी है। पिछले चुनाव में भले ही 15 में से 14 डायरेक्टर भाजपा के थे लेकिन निर्विरोध सिर्फ 6 थे। इस बार संख्या दोगुना है।
1 पद के लिए चुनाव 24 को
बाजनाबोर्ड से एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इसलिए इस बार सिर्फ 13 पदों के लिए चुनाव होना है। 12 डायरेक्टर निर्विरोध होने से अब सिर्फ एक पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा के अशोक जैन कांग्रेस के शांतिलाल वर्मा में मुकाबला है। चुनाव 24 सितंबर को होगा। इसके बाद बाजना के दो पदों दो डायरेक्टरों का संयोजन होगा। 30 को सभी डायरेक्टर मिलकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनेंगे।
अध्यक्ष के लिए नाम तय नहीं
डायरेक्टरके लिए तो भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी, लेकिन अध्यक्ष के लिए नाम तय नहीं है। ऐसे में कुर्सी की दौड़ में कई डायरेक्टर नजर रहे हैं। अब सारा दारोमदार डायरेक्टरों के आकाओं और उनके अपने मैनेजमेंट पर निर्भर है।
दोपर होगा संयोजन
बैंकके 15 डायरेक्टर चुने जाने हैं। बाजना वार्ड के दो डायरेक्टर में से एक भी नामांकन नहीं आया। इससे 13 डायरेक्टर के चुनाव हो रहे हैं। 12 निर्विरोध हो गए हैं। एक डायरेक्टर के लिए 24 सितंबर को चुनाव होंगे।
ये निर्विरोध
रतलामराजेंद्रसिंह (लुनेरा), हीरालाल गायरी
आलोट गोरधनसिंह, राजेश परमार
जावरा गोपीचंद पाटीदार, पवनकुमार जैन
पिपलौदा भेरूलाल पाटीदार, विश्वजीतसिंह
सैलाना केसूराम डामर, नागू मईड़ा
मार्केटिंग सोसा. राजेंद्र राठौड़, देवेंद्र शर्मा
इनमें मुकाबला
अन्यसोसायटी शांतिलाल वर्मा (कांग्रेस) अशोक चौटाला (भाजपा)
निर्विरोध चुने जाने के बाद निकली रैली में शामिल प्रत्याशी।