पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम में गूंजे पार्षद मुर्दाबाद के नारे, भेदभाव का आरोप

निगम में गूंजे पार्षद मुर्दाबाद के नारे, भेदभाव का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकतरफा़अतिक्रमण हटाने से इंद्रलोकनगर के रहवासी शुक्रवार को भड़क गए। दोपहर में वे नगर निगम पहुंचे और क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

इंद्रलोकनगर के शक्तिसिंह, हंसराज परमार, अशोक शर्मा ने बताया मेन रोड पर अतिक्रमण हटाने में पक्षपात हो रहा है। पार्षद सोना शर्मा द्वारा रोड के दोनों साइड का अतिक्रमण चिह्नित करते हुए एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है। रोड के एक तरफ 11 मकानों के सामने का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सामने वाली पट्टी छोड़ दी है। ठेकेदार के साथ मिलकर पार्षद ने जो लाइन डाली उसे लेकर सब इंजीनियर अनवर कुरैशी ने बिना देखे हां भी कह दी। रहवासियों ने आयुक्त सोमनाथ झारिया को ज्ञापन सौंपा। पार्षद मुर्दाबाद के नारे लगाए। आयुक्त ने कहा मैं खुद देखूंगा। इसके बाद कोई निर्णय हो सकेगा।

येवजह तो नहीं-मेन रोडपर मॉनिंग स्टार स्कूल है। इसी मार्ग से स्कूलों की बसें गुजरती हैं। पार्षद भी इस स्कूल में पढ़ाती हैं। रहवासियों का कहना है कहीं अतिक्रमण हटाने की वजह स्कूल बस के लिए रास्ता क्लीयर करना तो नहीं। पूर्व में स्कूल से थोड़ी ही दूर पर स्थित अतिक्रमण हटाया था। हालांकि बिजली के पोल पीछे नहीं हुए। इससे रोड चौड़ा होने के बावजूद आज तक इसका उपयोग नहीं हो सका है।

क्यावार्ड सुंदर बनाना गलत है-पार्षद काकहना है कि मेन रोड से स्कूल बसें गुजरती हैं। लोगों ने रोड पर ही बाउंड्रीवॉल बना ली है। एक साल से बोल रहे हैं, कोई हटाने को तैयार नहीं है। स्कूल के आसपास बेनीफिट पहुंचाने वाला कोई काम नहीं करवाया। जहां तक सामने वाली पट्टी की बात है तो वह मेरे वार्ड में नहीं आती। वार्ड को सुंदर बनाना गलत है क्या।

निगम में पार्षद मुर्दाबाद के नारे लगाते इंद्रलोकनगर के रहवासी।