पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से कारीगर की मौत

करंट से कारीगर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करंट से युवक की मौत

दोबत्ती स्थित त्रिमूर्ति स्वीट्स में शुक्रवार शाम एक कर्मचारी को करंट लग गया। साथी कारीगर उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉ. शैलेंद्र सोलंकी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक राकेश पिता मांगीलाल गुर्जर (23) निवासी कलमोड़ा है। वह तीन साल से त्रिमूर्ति स्वीट्स पर काम कर रहा था। रोज गांव से काम करने रतलाम आता था। एएसआई बी.एस. सिसौदिया ने बताया राकेश मूंगफली के दाने छीलने की मशीन पर काम करता था। शाम को मशीन की सफाई करते वक्त उसे करंट लगा। संचालक गोपाल जाट ने बताया राकेश हेल्पर के रूप में काम करता था। उसे करंट कैसे लगा जानकारी नहीं। इलाज के लिए ऑटो से अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राकेश के पिता खेती करते हैं। छोटा भाई कमलेश पिता का हाथ बंटाता है।

मासिक आय पर बीमा राशि

आयके मुताबिक मासिक आय का 60 गुना राशि तक का दुर्घटना बीमा हो सकता है। बीमा धन और रिस्क के आधार पर अलग-अलग कंपनी इसकी वार्षिक किस्त तय करती है। नेशनल इंश्योरेंस में सामान्य वर्ग के लिए एक लाख रुपए के दुर्घटना बीमा के लिए 60.60 रुपए वार्षिक के हिसाब से किस्त बनती है।

सुरक्षा के कदम उठाना जरूरी

मिठाई-नमकीनविक्रेता संघ अध्यक्ष विपिन खिलोसिया ने बताया सेंव नमकीन बनाने वाले कारीगर श्रम कानून में शामिल नहीं हैं। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था परंतु निराकरण नहीं हुआ। कारीगरों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना जरूरी हैं। सुरक्षा के लिए कारीगर चाहें तो स्वयं दुर्घटना बीमा करवा सकते हैं।

यहां सफाई करते वक्त लगा करंट।