पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी | वार्ड 17, 18, 19, 20, 21 43 के रहवासियों समस्याएं बताई, दिए सुझाव, जनप्रतिनिधियो

स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी | वार्ड 17, 18, 19, 20, 21 43 के रहवासियों समस्याएं बताई, दिए सुझाव, जनप्रतिनिधियों ने मौके पर किया हल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता जनप्रतिनिधि मिलकर करें काम

शहरकी कोई भी समस्या हो उसे दूर करने के लिए जनता और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें। आपसी खींचतान के बजाय एक साथ काम करने से शहर का सुनियोजित विकास होगा। स्मार्ट वार्ड - स्मार्ट सिटी की अवधारण पर आधारित दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम में शुक्रवार को यह बात वार्ड 17, 18, 19, 20, 21 एवं 43 रहवासियों ने कही। उन्होंने वार्ड और शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सुझाव भी दिए। सागोद रोड स्थित जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के काश्यप सभागृह में एमआईसी सदस्य पार्षद संदीप यादव, केसरबाई, सुदीप पटेल, पार्षद प्रतिनिधि झरनेश पांचाल और निगम के सब इंजीनियर एम. के. जैन मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तो कुछ का जल्दी ही हल करवाने का वादा दिया। सब इंजीनियर जैन ने नागरिकों द्वारा दिए सुझाव पर जल्द अमल के लिए आश्वस्त किया।

मुखर होकर रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों को कोसा, पीठ भी थपथपाई

ये दिए सुझाव

{शहर अतिक्रमण मुक्त हो। हटाते समय भेदभाव हो।

{ सालों से वार्डों की संख्या नहीं बढ़ी है। संख्या बढ़ाए ताकि तेजी से विकास हो।

{जहां से नियमित टैक्स जमा हो वहां पहले विकास कार्य हों।

{ जनप्रतिनिधियों में आपसी खींचतान बंद होना चाहिए। सभी मिलकर काम करें।

{ आवारा पशु पकड़ने की जगह इनके मालिकों को गिरफ्तार किया जाए।

{ यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन, पुलिस नगर निगम मिलकर काम करे।

{ जो काम गुणवत्ता ईमानदारी से जांच हो।

{ कई मार्केट के सामने पार्किंग नहीं है। पार्किंग बनाने का शपथ-पत्र लेकर ही मार्केट निर्माण की अनुमति दी जाए।

{ जनप्रतिनिधि साल में सिर्फ 100 दिन जनता के लिए समय निकालें तो समस्याएं नहीं रहेंगी।

सर्वाधिकसमस्या वार्ड 18 में

रूबरूमें सबसे ज्यादा समस्याएं वार्ड 18 में आईं। लोगों का आरोप था कि पार्षद रामचंद्र मोरी कभी दिखते नहीं ही कभी कॉल रिसीव करते हैं। ऐसे में सड़क, पानी, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित ढेरों समस्याएं मुहं बाए कढ़ी हैं। वार्ड के रहवासियों ने बताया पार्षद चुनाव के कुछ दिन बाद से ही नदारद हैं। रहवासियों के आरोपों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए पार्षद मोरी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

पार्षद बोले

^मैंनेजो काम कराए वो पार्षद निधि से कर