जानलेवा हमले के आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा
रतलाम | सुभाष नगर में गुरुवार शाम को एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने शुक्रवार को सुभाष नगर में उसके घर के पास पकड़ा। पूछताछ में वह नाबालिग निकला। बाल अपचारी को शुक्रवार को बाल न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश रश्मि मिश्रा ने 19 फरवरी तक बाल संप्रेक्षण गृह भेजने के आदेश दिए।