पुणे का प्रॉपर्टी ब्रोकर ट्रेन से गिरने पर घायल
रतलाम | प्लेटफॉर्म 5 पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में शुक्रवार शाम एक यात्री घायल हो गया। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान आरक्षक पुंडरीक ठाकरे ने बताया पुणे में प्रॉपर्टी ब्रोकर 41 वर्षीय प्रकाश पिता मनोहर सुरंगे 5 अन्य मित्रों के साथ वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस-8 कोच में बांद्रा से कटरा के लिए बैठे थे। शाम 5.50 बजे ट्रेन रतलाम पहुंची तो प्रकाश सुरंगे पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे। पैर फिसलने से उनके बाएं पैर के पंजे में फ्रैक्चर हुआ है। घटना के बाद सभी साथी रतलाम में उतर गए।