निगम सीमा का अतिक्रमण छोड़ दिया
रतलाम | डोसीगांव में सरकारी स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने के दौरान अजीब स्थिति बन गई। कलेक्टर के निर्देश स्कूल भूमि से अतिक्रमण हटाने थे लिहाजा तहसीलदार ने स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। स्कूल की जमीन तक जो निर्माण आधे तोड़े गए, वे आगे भी सरकारी भूमि पर हैं लेकिन आगे के अतिक्रमण को इस कारण छोड़ दिया क्योंकि आगे की जमीन नगर निगम की है। डोसीगांव में स्कूल की जमीन पर 33 अतिक्रमण चिह्नित किए थे। निशान लगाकर स्कूल की जमीन तो अतिक्रमण मुक्त करा ली। राजस्व विभाग का तर्क है यह जमीन आबादी क्षेत्र की है और इस से अतिक्रमण हटाने का काम नगर निगम का है।