गुमटीधारियों को अमृत सागर किनारे देंगे जगह
कालिकामाता बगीचे के सामने आंबेडकर भवन वाले मोड़ से कोर्ट तिराहे तक के करीब 100 मीटर वाले क्षेत्र को जीरो टॉलरेंस जोन बनाने के लिए नगर निगम के अमले ने शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाया। यहां अधिकांश गुमटियों में गैरेज संचालित हो रहे हैं। अमले ने आंबेडकर मांगलिक भवन वाली सड़क के दोनों तरफ लगी गुमटियां हटाने के लिए दुकानदारों से बात की। शुरुआत में कुछ दुकानदारों ने नाराजगी जताई लेकिन अधिकारियों की समझाइश पर मान गए। अधिकांश खुद ही हटाने के लिए सहमत हो गए। उन्हें गुमटी हटाने के लिए कुछ दिनों का समय दिया है। उपयंत्री एमके जैन ने बताया हटाए गए लोगों को व्यवसाय करने के लिए अमृत सागर तालाब किनारे जमीन पर जगह दी जाएगी। पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाना है ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो।
जीरो टॉलरेंस जोन