पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रतलाम की आईसीएआई ब्रांच देश में सर्वश्रेष्ठ

रतलाम की आईसीएआई ब्रांच देश में सर्वश्रेष्ठ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली में हुए इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के 66वें वार्षिक समारोह में रतलाम ब्रांच को माइक्रो कैटेगरी में भारत की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच के सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और अध्यक्षता इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट सीए मनोज फडणीस ने की। वाइस प्रेसीडेंट सीए देव राजा रेड्डी के अलावा सभी कौंसिल के सदस्य और देश भर की अनेक शाखाओं से गणमान्य चार्टर्ड एकाउंटेंट्स उपस्थित थे। रतलाम ब्रांच की ओर से यह पुरस्कार ब्रांच के सिकासा चेयरमैन सीए प्रमोद नाहर, ब्रांच चेयरमैन सीए आशीष गांधी, ब्रांच के वाइस चेयरमैन सीए रजनीश जैन और सचिव सीए पवन श्रीमाल ने प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि रतलाम ब्रांच को यह पुरस्कार लगातार दूसरी बार मिला है। यह पुरस्कार ब्रांच की कैलेंडर वर्ष में आयोजित गतिविधियों के आधार पर दिया जाता है।

खिताब हासिल करते रतलाम ब्रांच के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...