पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • लोनिवि के उपयंत्री की एक वेतन वृद्धि रोकी

लोनिवि के उपयंत्री की एक वेतन वृद्धि रोकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई योजना में निर्देश के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं करने पर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री सुहास पंडित की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता मिशन में शहर के लगने वाली इकाई योजना में बेलिंग मशीन, फटका मशीन तथा शेड निर्माण कार्य के लिए निविदा स्वीकृत एवं अन्य कार्यों के लिए उपयंत्री को खास तौर पर निर्देश दिए गए थे। इसमें कहा था कि संबंधित निविदाकारों से चर्चा कर प्रक्रिया जल्द पूरी करें और कार्य जल्द शुरू करवाएं। बावजूद उपयंत्री ने कार्य समय सीमा में नहीं किया। निगम आयुक्त ने इसे मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध मानते हुए उपयंत्री की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए।

खबरें और भी हैं...