पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सोना 29300 रु. पर पहुंचा पखवाड़े में 2 हजार रु. बढ़े

सोना 29300 रु. पर पहुंचा पखवाड़े में 2 हजार रु. बढ़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने के दाम में तेजी का दौर जारी है। शुक्रवार को सोना 29 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के ऊपर बिका। व्यापारियों के मुताबिक आगे भी दाम में उतार-चढ़ाव की उम्मीद है।

शुक्रवार को दाम में 300 रुपए की तेजी आई और दाम 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। वहीं जेवराती सोने में भी तेजी रही और यह 28,500 रुपए दस ग्राम बिका। एक पखवाड़े में दाम दो हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़े हैं। सराफा व्यापारी विशाल डांगी ने बताया सोने में यह तेजी लंबी नजर नहीं आ रही है। दाम में आगे उतार चढ़ाव बना रह सकता है।

इसलिए बढ़ रहे हैं दाम
विदेशों में दाम में तेजी का रुख।

डॉलर मजबूत होना।

शेयर बाजार की तुलना में निवेशकों का रुझान सोने के प्रति होना।

दाम में तेजी का दौर
खबरें और भी हैं...