पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • क्यू ट्रैक : 10 घंटे ब्लॉक लिया, सभी गर्डर उतारी

क्यू ट्रैक : 10 घंटे ब्लॉक लिया, सभी गर्डर उतारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौंसवास से रतलाम तक बने 5.1 किमी के क्यू ट्रैक के ब्रिज से पीएससी की गर्डर उतारने का काम खत्म हो गया। शुक्रवार देर शाम तक दो बार में 10 घंटे ब्लॉक लेकर यार्ड वाली तरफ की चारों गर्डर उतार दी गईं। यार्ड में काम चलने से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। तीन दिन में ब्रिज की सभी 10 गर्डर उतारी जा चुकी हैं। इनकी जगह स्टील की गर्डर लगाई जाएगी। रतलाम स्टेशन के पास दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल लाइन के ऊपर से गुजर रहे क्यू ट्रैक में आ रहे ब्रिज नं. 460सी की गर्डर उतारने का काम बुधवार को शुरू हुआ था। दो दिन में 6 गर्डर उतारने के बाद शुक्रवार शाम 7 बजे तक बाकी बची चारों गर्डर उतार ली गईं। इसके लिए शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 2 से 7.30 बजे तक का ब्लॉक लिया गया। कार्रवाई वडोदरा के डिप्टी चीफ इंजीनियर धीरज कुमार व एक्जीक्यूटिव इंजीनियर खुर्शीद आजम के नेतृत्व में हुई। तीन पिलर के साथ दोनों तरफ वाले मुख्य पिलर की स्ट्रेंथनिंग कर दी गई है।

यार्ड की ओर िकया काम
खबरें और भी हैं...