पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरती, प्रसादी फिर आतिशबाजी भी की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | बसंत पंचमी पर मनाए जाने वाले दो दिनी रतलाम स्थापना दिवस महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार शाम को र|ेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती से की गई। महाराजा रतनसिंह ने र|ेश्वर महादेव की स्थापना की थी इसलिए स्थापना महोत्सव समिति ने शाम को महाआरती कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। 13 फरवरी को सुबह 10.30 बजे नगर निगम तिराहे पर स्थित महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद रतलाम विकास पर चर्चा की जाएगी।

महाआरती में महापौर सुनीता यार्दे, मंगल लोढ़ा, भगतसिंह भदौरिया, ताराचंद पंचोरिया, अरुण राव, पप्पू पुरोहित, रणजीतसिंह परिहार, अशोक यादव, महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी, संयोजक मुन्नालाल शर्मा, कन्हैयालाल मौर्य, सुरेश पापटवाल, मोहनलाल धभाई, संतोष पोरवाल, रमेश बदलानी, विश्वमोहन लोढ़ा, गोपाल शर्मा, लक्ष्मीनारायण गेहलोत, तेजपाल लोढ़ा, जनक नागल आदि उपस्थित थे।

र|ेश्वर महादेव की पूजा करती महापौर डाॅ. यार्दे।

खबरें और भी हैं...