हीरालाल चौपड़ा को श्रद्धांजलि दी
बाजना | नगर में रतलाम रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष, स्थानकवासी श्रमण संघ के वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल चौपड़ा के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। चौपड़ा धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक जगत के अलावा कई पारमार्थिक संस्थाओं में सक्रिय थे। उन्होंने स्थानक भवन अणु श्री उपाश्रय के निर्माण में योगदान दिया। संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कटारिया, अशोक मूणत, अशोक मेहता, मोतीलाल गांधी, रमेश कटारिया, कमल कटारिया, अनिल पितलिया, वर्धमान मंत्री, रमेश चौरड़िया, प्रकाश चौरड़िया, नवर| परिवार के सतीश नाहर, पुखराजमल,मुन्नालाल पालरेचा, कनकमल नाहर, पारस संचेती, इंका नेता शरीफ पठान आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।