पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पोस्टमास्टर पर रुपए जमा नहीं करने का आरोप

पोस्टमास्टर पर रुपए जमा नहीं करने का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हम रुपए लेकर जा रहे लेकिन पोस्टमास्टर जमा नहीं कर रहे। ऐसा एक पखवाड़े से हो रहा है। ग्राहकों के लाखों रुपए हमारे पास जमा हो गए। ऑनलाइन होने के बाद भी नए अकाउंट नहीं खुल रहे। जब भी पोस्ट आफिस जाओ तो जवाब मिलता है इंटरनेट नहीं चल रहा।

सूरजपौर पोस्टमास्टर दिनेश जयंत के खिलाफ यह शिकायत एजेंटों ने शुक्रवार शाम डाक अधीक्षक डी. के. सिंहल से की। एजेंटों ने बताया करीब 6 महीने से आरडी, एमआईएस, टीडी, एसबी, एनएससी का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। इससे विभाग का भी बिजनेस प्रभावित हो रहा है और हमें भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आप स्वयं उदघाटन के समय इस पोस्ट आफिस में आए थे तब आपने एक कर्मचारी और उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक इसकी व्यवस्था नहीं हो पाई है। जल्द से जल्द रुपए जमा कराए जाएं। संगीता राणावत, कविता अग्रवाल, मंजूबाला वागमार, सुलोचना माहेश्वरी, अंगूरबाला जैन सहित बड़ी संख्या में एजेंट मौजूद थे।

पोस्ट मास्टर ने बताया 23 जनवरी से कौर बैंकिंग शुरू हुआ है। इससे थोड़ा काम डिले हुआ है। फिर भी मैं सभी को साथ लेकर चलता हूं। ऐसा नहीं है कि रुपए जमा नहीं किए जाते हैं। सभी के रुपए जमा किए जाते हैं। मुझ पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो गलत हैं।

खबरें और भी हैं...