पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • एमआईसी की बैठक 16 को, एजेंडे की तैयारी

एमआईसी की बैठक 16 को, एजेंडे की तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | जनहित और नगर विकास के मुद्दों पर मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) की बैठक 15 या 16 फरवरी को हो सकती है। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे सहित सभी पक्षों से अनौपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने एमआईसी का एजेंडा बनाना शुरू कर दिया। इसमें कर्मचारियों की पगार, नए विकास कार्यों के साथ पुराने कार्यों की टेंडर स्वीकृति सहित एक दर्जन प्रस्ताव शामिल किए जा सकते हैं। इसके लिए सभी विभाग प्रमुख और एमआईसी सदस्यों से रायशुमारी की जाएगी। निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया एमआईसी बैठक की 15 या 16 फरवरी को हो सकती है। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने बताया एजेंडे में कर्मचारियों का वेतन, फोरलेन, उत्कृष्ट सड़क सहित अन्य कुछ बिंदु शामिल किए जाएंगे।

ये बिंदु हो सकते शामिल-कर्मचारियों के वेतन के संबंध में। लोकेंद्र भवन के सामने वाले बगीचे में प्रस्तावित फूड जोन। दिलबहार चौराहा से कोर्ट चौराहा तक फोरलेन निर्माण। निगम तिराहे से पैलेस तक उत्कृष्ट निर्माण के टेंडर जारी करना। वार्डों में सड़क निर्माण मंजूरी। सफाई व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए साधन जुटाना। इसके अलावा नागरिक सुविधा से जुड़े अन्य मुद्दे।

खबरें और भी हैं...