पानी के हौद में गिरी बालिका, डूबने से मौत, पीएम की बात पर परिजन ने किया हंगामा
रतलाम |अशोक नगर में पानी के हौद में गिरने से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने का कहने पर परिजन और रिश्तेदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। बाद में पुलिस ने बगैर पीएम के शव परिजन को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी फारुख हुसैन की 3 वर्षीय बेटी यास्मीन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेलते वक्त हौद में गिर गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम करवाने का कहा तो परिजन ने मना कर दिया और रिश्तेदार व मोहल्लेवालों को बुला लिया। हंगामे के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।