पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • नवदंपती ने लिया माता पिता की सेवा का संकल्प

नवदंपती ने लिया माता- पिता की सेवा का संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ा प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह समारोह शुक्रवार को हुआ। इसमें 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। परिणय सूत्र में बंधने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने मां-बाप की सेवा करने का संकल्प लिया। 101 समाजसेवियों का सम्मान- सामूहिक विवाह में सहयोग देने वाले 101 समाजसेवियों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। तुलसी विवाह के मुख्य यजमान लक्ष्मी घनश्याम मांगरोला थे। पंडित अशोक उपाध्याय ने 23 जोड़ों का विवाह कराया। समिति द्वारा आगामी सामूहिक विवाह नि:शुल्क किए जाने की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि एडवोकेट सुरेशचंद्र अग्रवाल का साफा बांधकर, स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। मेधावी छात्र मनीषा कुंडलवाल, यशपाल बेरा व लव अजमेरा को पुरस्कृत किया। समिति संयोजक बद्रीलाल घोड़ेला, शांतिलाल जुनजुनिया, दिलीप घोड़ेला, ओमप्रकाश बेरा, महेश नाराणिया, दशरथ घोड़ेला, परमानंद मांगरोला, वीरेंद्र अजमेरा, कमल सिंगीवाल, नीलेश गाडूनिया, लक्ष्मीनारायण जरवानिया, रामचंद्र मांगरोला, भरत साड़ीवाल, गोपाल साड़ीवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन महेश जाजपरा व कपिल साड़ीवाल ने किया। आभार अध्यक्ष मोहनलाल कुकड़वार ने माना।

माता-पिता की सेवा का संकल्प लेते हुए नवयुगल।

खबरें और भी हैं...