नलकूप की मरम्मत कर रहा मैकेनिक घायल
रतलाम | बांगरोद में नलकूप की मरम्मत कर रहा मैकेनिक शुक्रवार सुबह पाइप गिरने से घायल हो गया। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया फिर निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार बांगरोद में ओमप्रकाश पाटीदार के खेत के बोरिंग की मरम्मत करते वक्त पाइप गिरने से सेल्वन पिता अल्लाली निवासी नामक्कल (तमिलनाडु) को दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोट लगी।