पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • एसडीएम साहब बोलते हैं कलेक्टर ही दिलाएंगे प्लॉट

एसडीएम साहब बोलते हैं कलेक्टर ही दिलाएंगे प्लॉट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढाई महीने से प्लॉट के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन आज तक नहीं मिले। एसडीएम को शिकायत की तो वे बोले कलेक्टर को आवेदन दिया है। कलेक्टर ही प्लॉट दिलाएंगे। इसलिए आपके पास आए हैं।यह गुहार ढाई महीने पहले लोकेंद्र भवन के सामने से हटाए परिवारों ने कलेक्टर बी. चंद्रशेखर से शुक्रवार दोपहर को की। बलराम मीणा एवं मोहनसिंह सोलंकी ने बताया 13 परिवारों को प्लॉट का आवंटन होना है लेकिन आज तक नहीं हुआ। 15 बाय 30 के प्लॉट आवंटित किए जाएं। कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...