स्ट्राइक बैलेट का समापन, कल सार्वजनिक मतगणना
अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा किया जा रहा स्ट्राइक बैलेट का शुक्रवार शाम समापन हुआ। दो दिन चले मतदान में रेलकर्मियों ने उत्साह के साथ मतदान किया। शुक्रवार शाम समापन के बाद मतपेटी सील कर मंडल कार्यालय में जमा कर दी गई। गणना 14 फरवरी को सार्वजनिक तौर पर की जाएगी। शुक्रवार को एससी एसटी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आरसी वर्मा, मंडल सचिव प्रदीप करोसिया, ओवीसी एसोसिएशन के मंडल सचिव राजेश गुर्जर ने भी हड़ताल के पक्ष में मतदान कर समर्थन दिया। स्ट्राइक बैलेट के अवसर पर वेरेएयू के सहायक महामंत्री गोविंदलाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोहर पचौरी, मंडल मंत्री श्यामबाबू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद थे।