अनुपस्थिति के नाम पर वसूल रहे रुपए, ज्ञापन
निजी बीएड कॉलेजों द्वारा अनुपस्थिति के नाम पर छात्रों से हजारों रुपए वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सोमवार को अजाक्स छात्र प्रकोष्ठ व आदिवासी छात्र संगठन के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम सुनील कुमार झा व लीड कॉलेज में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संजय वाते को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने आए बीएड के छात्र बाबूलाल डिंडोर, दीपेश चरपोटा, बसंत निनामा, डोल सिंह मईड़ा ने बताया कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों से 10 हजार रुपए अनुपस्थिति फाइन के रूप में जमा कराए जा रहे हैं। इसकी रसीद भी नहीं दी जा रही है। अजाक्स छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश बांद्रा ने बताया सभी छात्रों ने कॉलेजों की इस मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
निजी कॉलेजों की मनमानी को लेकर लीड कॉलेज में ज्ञापन देते छात्र।