वीरांगना ऊदा देवी के जीवन पर लघु फिल्म
शहर की चीनी मिल व परासिया में फिल्माए दृश्य
भास्कर संवाददाता | रतलाम
1857 की क्रांति में अकेले ही 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारने वाली वीरांगना ऊदादेवी पासी के जीवन पर एक लघु फिल्म बनाई जा रही है। रविवार को शहर स्थित चीनी मिल और परासिया में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए गए। 25 मिनट की शॉर्ट फिल्म के निर्माता व निर्देशन केशव कैथवास ने बताया यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जिसे मॉडल के तौर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म पूरी होने पर इसे बड़े निर्माताओं को दिखाया जाएगा। इसमें ऊदा देवी की भूमिका उनकी धर्मप|ी विद्युत ज्योति कैथवास निभा रही हैं। कैथवास ने बताया लगभग 25 प्रतिशत शूटिंग की जा चुकी है। लखनऊ में हजरत गंज के सिकंदर बाग में ऊदा देवी की प्रतिमा स्थापित है जहां इनकी वीरगाथा लिखी हुई है। यहीं से कैथवास के मन में फिल्म निर्माण का विचार आया। इनके इस प्रोजेक्ट में शहर के पासी समाज द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। इसमें पासी समाज की महिला ब्रिगेड अध्यक्ष शारदा बौरासी सहित शिवानी कैथवास, अनीता बौरासी, लक्ष्मी बौरासी, सुनीता बौरासी, सोनी कैथवास, क्रांति कैथवास, वंदना बौरासी, मंजू रीता वर्मा भी फिल्म में किरदार निभाएंगी। फिल्म में भवानी कैथवास, रूपेंद्र बौरासी, अजय वर्मा, रवि बौरासी, सुरेंद्र बौरासी, शशिकांत बौरासी, राज वर्मा व पासी समाज अध्यक्ष भंवरलाल कैथवास ने सहयोग किया है।
रतलाम में चल रही ऊदा देवी फिल्म की शूटिंग का एक दृश्य।