9वीं-11वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी
रतलाम | शिक्षण सत्र 2016 में नौवीं और 11 वीं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर ली जाएंगी। मार्च के पहले हफ्ते से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल घोषित किया जा चुका है। परीक्षाओं के संचालन एवं मूल्यांकन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रश्न पत्र वितरण का विवरण एजुकेशन पोर्टल पर विषयवार, संभागवार, जिलावार और विद्यालयवार अपलोड किया जा चुका है।