पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नलों में टोंटी नहीं, बह रहा पानी जिम्मेदार अनजान

नलों में टोंटी नहीं, बह रहा पानी जिम्मेदार अनजान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ावदा. वार्ड4 के सदर बाजार में सरकारी से लेकर निजी नलों तक की टोंटियां गायब हैं। सैकड़ों लीटर पानी बह रहा है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।

क्षेत्र के नीरज राठौर, मोहम्मद रफीक ने बताया काफी समय से क्षेत्र में नलों की यह स्थिति है। कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को बताया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। इससे सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। यही हालात रहे तो गर्मी में जलसंकट गहरा सकता है। वार्ड 14 15 में नलों की यही स्थिति है। यहां भी सार्वजनिक निजी नलों पर टोंटियां नहीं होने से पानी बहता रहता है। नप सीएमओ भारत सिंह ने बताया कर्मचारी भिजवाकर नलों की स्थिति दिखवाई जाएगी और टोटियां लगवाएंगे। जिन लोगों के निजी नलों पर टोंटिया नहीं हैं उन्हें भी लगवाने के लिए नोटिस दिया जाएगा।