पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टंकी का वाल्व खराब 3 घंटे देरी से आया पानी

टंकी का वाल्व खराब 3 घंटे देरी से आया पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थावरियाबाजार स्थित टंकी का वाल्व खराब होने से कई मोहल्लों में तीन घंटे देरी से जलप्रदाय हुआ। शुक्रवार को थावरिया बाजार टंकी का वाल्व खराब हो गया था। वह सुबह 9 बजे ठीक किया जा सका। इसके चलते सूरजपोर, पैलेस रोड, मोचीपुरा, र|ेश्वर, हरमाला रोड, हाथीखाना, बाईजी का वास, श्रीमाली वास, जैन कॉलोनी, डालूमोदी बाजार, रामदेवजी की घाटी, सेठजी का बाजार, लंबी गली, हाकिमवाड़ा, उकाला रोड मेंं सुबह 9 बजे बाद जलप्रदाय किया गया। उपयंत्री मनोज सक्सेना ने बताया वाल्व खराब होने से तीन घंटे देरी से पानी मिला।

डालूमोदी बाजार निवासी महेश अग्रवाल ने बताया सुबह पानी नहीं आया तो पूछताछ की तब वाल्व खराब होने का पता चला। जैन कॉलाेनी निवासी गरिमा पति नवीन मिश्रा ने बताया वे सुबह पानी भरने के लिए उठी लेकिन 8 बजे तक भी नल नहीं आए।