पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तानों से तंग आकर लगाई थी शिक्षिका ने फांसी

तानों से तंग आकर लगाई थी शिक्षिका ने फांसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतीनगरमें रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका रुचि ने युवक की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। रुचि को मोहल्ले का एक युवक प्रताड़ित करता था। यह आरोप रुचि के पिता रमेश उपाध्याय ने लगाया। गुरुवार को रुचि (20) ने फांसी लगा ली थी। शव का पीएम शुक्रवार सुबह किया गया। रमेश ने बताया युवक ने रविवार को घर में घुसकर रुचि को पीटा भी था। माणकचौक थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया रुचि के परिजन के शोकाकुल होने से बयान शनिवार को होंगे।