पहले दिन 100 को मिली नौकरी
कलाएवं विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय रोजगार अवसर मेले के पहले दिन 100 बेरोजगारों का प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के लिए चयन हुआ। 234 का चयन एमईएस प्रशिक्षण के लिए हुआ। पढ़ाई के दौरान ही उनकी नौकरी के रास्ते खुल गए।
मेले में 588 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने कंपनी प्रतिनिधियों को बायोडाटा दिए। कई बड़ी कंपनियों ने ऑनलाइन टेस्ट से चयन प्रक्रिया की। मेले में 23 कंपनियां शामिल हैं। जायसवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फरमेशन टेक्नोलॉजी ने एमईएस दक्षता विकास कार्यक्रम के तहत 234 छात्रों को चयन किया। इन्हें श्रम मंत्रालय की योजना के तहत आईटीआई के समकक्ष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इससे पढ़ाई पूरी होने के बाद इनके सामने रोजगार का संकट नहीं रहेगा। स्वामी विवेकानंद कॅरियर प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया शनिवार को भी प्रक्रिया होगी।
झूमउठे नौकरियां पाने वाले िवद्यार्थी
आईसीआईसीबैंक में सेल्स ऑफिसर पद पर चयनित हुई बीकॉम फाइनल ईयर की मयूरी सुरोलिया ने बताया आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थित सुधरेगी। उन्हें कंपनी ने 1.55 लाख की सालाना सीटीसी पर रखा है। एमए प्रथम सेमेस्टर के महेंद्र विश्वकर्मा का चयन पटेल मोटर्स में कस्टमर केयर के लिए हुआ है। उन्हें करीब 9 हजार रुपए महीने मिलेंगे।
इनकंपनियों में चयन - आईसीआईसीबैंक- 04, पटेल मोटर्स- 10, बिरला सनलाइफ- 12, एलआईसी- 17, शिव शक्ति बॉयोटेक- 16, ओसियन रिसोर्स- 14, एक्शन कंपनी- 8, यू ट्यून कंपनी- 3, इप्का लेबोरेटरीज - 16।
युवा शक्ति राष्ट्र को मजबूत बनाएगी
कार्यक्रममें उच्च शिक्षा आयुक्त सचिन सिन्हा ने कहा हमारे पास विश्व की सबसे अधिक युवा शक्ति है। हम इनको मजबूत बनाने के लिए कॉलेजों में रोजगार मूलक शिक्षा देने के प्रयास कर रहे हैं। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने भी संबोधित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नए अवसरों का लाभ उठाने की सलाह दी। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने युवाओं से खुद के प्रोजेक्ट लगाने की बात कही। उन्होंने औद्योगिक कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। जिले की शोध सरिता पत्रिका का विमोचन भी किया गया। विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के निदेशक डॉ. आदित्य लुणावत, प्राचार्य, संजय वाते, प्राचार्य डॉ. आरके कटारे, प्राचार्य डॉ. एसके जोशी, डॉ. मिलिन्द्र डांगे सहित अनेक लोग शामिल रहे।
रोजगार मेला