10 मार्च को होंगे जेसी बैंक के चुनाव
रतलाम | जेसीबैंक के चुनावों की तारीख शुक्रवार को तय हो गई। डायरेक्टर पद के लिए मतदान 10 मार्च को होगा। चुनाव अधिकारी डॉ. प्रमोद बंकर ने बताया अधिसूचना शनिवार को जारी होगी। सालाना 3 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाले जेसी बैंक के रतलाम मंडल में 14500 सदस्य हैं। रतलाम शहर में यह संख्या 5600 है। पहली बार डायरेक्टर पद महिला के लिए आरक्षित है। पांच साल में होने वाले चुनाव में डायरेक्टर के 2 पद के लिए
एम्पलाइज यूनियन एवं मजदूर संघ के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। एम्पलाइज यूनियन से नरेंद्रसिंह सोलंकी, सीमा कौशिक मजदूर संघ की ओर से इंदू सिन्हा वी.के. गर्ग उम्मीदवार होंगे।