पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज आए तो मुझे बताएं

स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज आए तो मुझे बताएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | निजीअस्पतालों में भी स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध मरीज आए तो अस्पताल संचालक इसकी सूचना तत्काल मुझे या सीएमएचओ को दें। ऐसे मरीज को जिला अस्पताल में रैफर करने के बाद संबंधित डॉक्टर से भी बात की जाए। ये निर्देश कलेक्टर संजय गोयल ने शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के लिए गठित समिति की बैठक में दिए। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। कलेक्टोरेट में हुई बैठक में सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, डीएचओ डाॅ. जी.आर. गौड़, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर सहित निजी अस्पताल संचालक मौजूद थे।

जागरूकरहें- रतलाम| भारतीयस्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने एसबीअाई स्टाफ पेंशनर्स का मिलन समारोह शनिवार को आयोजित किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार थे। मुख्य अतिथि ने कहा पेंशनरों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होनें कहा सेवानिवृत्ति के बाद भी आप ग्राहकों को जोड़कर बैंक के व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।