नॉर्मल डिलेवरी से हुआ मृत बच्चा
शुक्रवार देररात हंगामे के बाद इंदौर भेजी गर्भवती की इंदौर के एमवाय अस्पताल में नॉर्मल डिलेवरी हुई। बच्चे की मौत पहले ही गर्भ में हो चुकी थी। अनीता पति बलराम निवासी राजीवनगर के गर्भ में शिशु की मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिंह ने हीमोग्लोबिन कम होने का हवाला देते हुए देररात इंदौर रैफर किया था। उनका कहना था संसाधन नहीं होने से ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। सुबह एमवाय अस्पताल में नॉर्मल प्रसूति हुई। हालत में भी सुधार है।
नहींहो रही थी पीड़ा- डॉ.मंजूसिंह के पति डॉ. पी.आर. सिंह ने बताया रतलाम में प्रसव पीड़ा नहीं हो रही थी। हीमोग्लोबिन कम होने से ऑपरेशन भी नहीं कर सकते थे। जिला अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने से अनीता की सोनोग्राफी गौरव डायग्नोस्टिक सेंटर पर हुई। उनके क्लीनिक की सोनोग्राफी मशीन सील है।