एक कॉल पर घर जाएगी सब्जी
एककॉल पर घर बैठे सब्जी मिल जाए तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। वह भी हाईजीनिक बाजार से कम कीमत पर।
ये प्लानिंग है सैलाना के राहुल चंदेल, मनीष पाटीदार नीलेश कुमावत की। तीनों बचपन के दोस्त और एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट हैं। राहुल का कहना है तीनों ही नौकरी नहीं करना चाहते थे। खुद का बिजनेस करना था और कुछ अलग। छह महीने पहले प्लान किया और 25 सितंबर से काम शुरू कर देंगे।
खुदके खेत में उगाएंगे-सब्जी सैलानामें इनके खेत पर ही उगाई जाएगी। इनका दावा है सब्जी साफ पानी से तैयार होगी। किसी तरह का टॉक्सिक केमिकल (साइज बढ़ाने के लिए) इस्तेमाल नहीं होगा। जैविक खेती पर विशेष जोर होगा। धार, शाजापुर रतलाम जिले के इनके कृषक मित्र कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के रूप में इनसे जुड़े हैं। इस कारण हर मौसम में इनके पास सब्जियों की वेरायटियां होंगी। हर सब्जी की कीमत मार्केट से कम होगी।
डोरटू डोर सर्वे- युवाओंने डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है। बड़ी कॉलोनियों पर इनका फोकस है। यहां के रहवासी सब्जी खरीदने नहीं निकल पाते। मोबाइल नंबर 75829-57451 75829-57405 पर फ्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
वॉट्सअप पर ऑर्डर, सप्ताह में एक बार भुगतान
सुबहवाट्सएप पर इनके द्वारा सब्जी का मीनू रेट अपलोड किया जाएगा। 9 बजे के पहले ऑर्डर देना होगा। 10 बजे से पहले सप्लाई हो जाएगी। बिल भुगतान सप्ताह में एक बार होगा। शाम की सब्जी का ऑर्डर 4 बजे के पहले देना होगा।